Skip to main content

शाहजहां ने नहीं कटवाए थे 20,000 कारीगरों के हाथ, जानिए ऐसी कुछ और अफवाहों का सच

शाहजहां ने नहीं कटवाए थे 20,000 कारीगरों के हाथ, जानिए ऐसी कुछ और अफवाहों का सच


दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज महल भारत की शान है। मुमताज महल की याद में बनवाई गई यह खूबसूरत इमारत भारत के इतिहास का बेजोड़ नमूना है। लेकिन प्यार के इस वजूद के बारे में कई मिथक ऐसे हैं जिन पर आज तक हम आंख बंद कर के भरोसा करते आए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तथ्यों से रू-ब-रू करवाएंगे जिन्हें जानकर पहली बार में तो आपको हम पर यकीन नहीं करेंगे लेकिन फिर भी ये तथ्य सत्य हैं और पुख्ता हैं।


मिथक- ताज महल को बनाने से रोक रहे थे भूत और जिन्न

सत्य- ASI के अधिकारियों के मुताबिक, भूतों को जिन्न द्वारा ताज महल की नींव को ध्वस्त करने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। लिहाजा, इस बात पर यकीन करना कि भूतों ने ताजमहल बनवाने में रुकावट पैदा की थी, गलत है।


मिथक- चांदनी रात में चमकता है ताज महल

सत्य- ताज महल में दुनिया भर के 28 पत्थर लगे हैं। कई पत्थर ऐसे हैं जो चांदनी रात में चमकते हैं। शरद पूर्णिमा के दौरान इन पत्थरों के चमकने से पूरा ताज महल रोशन हो जाता है और यह बेहद खूबसूरत लगने लग जाता है।


मिथक- ताज महल में मुमताज की ममी दफन है

सत्य- 17 जून 1631 में मुमताज महल की मृत्यु हई थी। सबसे पहले उनका शव बुहारनपुर, फिर निर्माणाधीन ताजमहल और 22 साल बाद ताज के मुख्य स्मारक में दफनाया गया। ASI के पास मुमताज महल की ममी होने का कोई सबूत नहीं है।


मिथक- ख्वाब में देखकर बनाया था ताजमहल का नक्शा

सत्य- इतिहासकारों की मानें तो ताजमहल के डिजाइन के लिए पूरी दुनिया के वास्तुशास्त्रों की मदद ली गई थी। लेकिन इसका सटीक डिजाइन किसने तैयार किया था, इसके बारे में कोई सबूत नहीं है।


मिथक- काला ताजमहल बनवाना चाहते थे शाहजहां

सत्य- ASI  के मुताबिक काले ताजमहल का कोई अस्तित्व था ही नहीं। गाइडों नें 1910 में इसकी झूठी कहानी गढ़ी थी। 


मिथक- शाहजहां ने 20,000 कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे

सत्य- इतिहासकारों की मानें तो, शाहजहां ने कारीगरों के हाथ नहीं कटवाए थे बल्कि उनसे ताउम्र काम न करने का वादा लिया था। जिसके बदले में उन्हें जिंदगी भर वेतन दिया गया था। 


मिथक- शाहजहां व मुमताज की कब्र पर पानी टपकता है

सत्य- दोनों की कब्र अंडरग्राउंड है और उर्स के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है। हवा जाने का रास्ता सिर्फ सीढ़ी है ऐसे में आद्रता बढ़ जाती है और दीवारों पर पानी की बूंदें आ जाती है। भीड़ खत्म होने पर यह बूंदें गायब हो जाती हैं।


मिथक- ताजमहल शिव मंदिर है

सत्य- ASI ने आगरा कोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा कि ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने करवाया था, इसके हिंदू मंदिर होने का कोई सबूत नहीं है।

تاریخ - इतिहास 


 

Comments

Popular posts from this blog

सुलतान अलाउद्दीन ख़िलजी

  तारीख़ में सिकंदर ए सानी कहे जाने वाले सुलतान अलाउद्दीन ख़िलजी जिन्होंने अपने दौर की सुपर पॉवर और सबसे बर्बर क़ौम मंगोलो से हिंदोस्तान की सरहदो की हिफ़ाज़त की। अलाउद्दीन ख़िलजी ने एक बार नहीं कई बार मंगोल फौज को मैदान ए जंग में शिकस्त दी थी। हज़ारों मंगोलों के सर क़लम करके एक किले की नींव में भरवा दिये थे, उस क़िले का नाम पड़ा "क़िला ए सिरी" मंगोल हिंदुस्तान में तभी दाखिल हो सके थे जब उन्होंने इस्लाम कुबूल किया। जहां उन्हे एक नए गांव "मंगोलपुरी" में बसाया गया जो की आज भी दिल्ली में मौजूद है। अगर तारीख़ में अलाउद्दीन नहीं होते तो यहां का भूगोल और इतिहास कुछ और ही होता। #historyfacts #Muslims #history #muslimah

मौलाना अबुल कलाम आजाद रहमतुल्लाह अलयही

 22 फरवरी यौमे वफात आज़ाद द लीडर - मौलाना अबुल कलाम आजाद रहमतुल्लाह अलयही वो दिल्ली के एक बड़े पीर के बेटा थे। तसव्वुफ़ के बड़े आलिम थे; जिनकी क़दर तुर्की का सुल्तान यानी मुसलमानो ख़लीफ़ा भी किया करते थे। 1857 के क़त्ल ओ ग़ारत के बाद वो इस्तांबुल गए, फिर वहाँ से हेजाज़ गए, वहीं शादी की और वहीं पर ग़ुलाम मोहिउद्दीन अहमद का मक्का में 1888 में जन्म हुआ। दो साल बाद ये लोग कलकत्ता यानी भारत की राजधानी आ गए। कलकत्ता में ग़ुलाम मोहिउद्दीन को पढ़ाने का बेड़ा ख़ुद उनके वालिद ने उठाया। फिर उन्हें पढ़ाने के लिए मौलवी मुहम्मद याक़ूब (र.अ.), मौलवी नज़ीरउल हसन (र.अ.) , रंजूर अज़ीमाबादी मौलवी मुहम्मद इब्राहीम, मौलाना सआदत हुसैन क़ाबिल, मौलवी मुहम्मद उमर और शौक़ नीमवी (र.अ.)जैसे बड़े स्कॉलर घर पर बुलाये गए। ग़ुलाम मोहिउद्दीन ने अरबी के साथ उर्दू, हिंदी, इंगलिश और बंगला सीखा।  उन्होंने 12 साल की उमर में अल मिसबाह नाम के अख़बार का इडिटर बन कर जो काम किया, उससे भारत के बड़े बड़े स्कॉलर हैरतज़दा थे। उन्होंने सैंकड़ों लेख लिखे। तख़ल्लुस यानी पेननेम “आज़ाद” रखा। ये ग़ुलाम मोहिउद्दीन अहमद कोई और नही...

खेल में रिकॉर्ड

  क्रिकेट के खेल में रिकॉर्ड तो कई बने हैं लेकिन गेंदबाजी में ऐसा रिकॉर्ड पहली बार बना है. मलेशिया के सिराजुल इदरीस ने टी20 में 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उन्होंने ये कारनामा अंजाम दिया चीन के खिलाफ. कुवालालमपुर में खेले गए इस मैच में सिराजुल ने मात्र 8 रन देकर 7 विकेट हासिल किए. इंटरनेशनल टी20 में ये पहला मौका है जब किसी बॉलर 7 विकेट हासिल किए हैं. वैसे कमाल की बात यह रही कि इदरीस ने ये सभी विकेट क्लीन बोल्ड कर के लिए. इदरीस के घातक गेंदबाजी के कारण चीन की पूरी टीम सिर्फ 23 रन पर ढेर हो गई #historytour #history #cricket